मुजफ्फरपुर मे किशोर का अपहरण कर हत्या करने की आशंका, FIRदायर

    मुजफ्फरपुर| सकराथाना के विशुनपुर बघनगरी गांव निवासी जयशंकर पंडित ने सीजेएम कोर्ट में गांव के ही मुनचुन महतो के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। बताया जाता है कि आरोपी 11 जुलाई की शाम 6 बजे उनके दरवाजे पर पहुंच कर नाबालिग पुत्र विकास कुमार को खोजने लगा और कारण पूछने पर बेटे को गाली देने लगा।

     





    आरोपी ने उनके बेटे पर अपने बेटे के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। उस रात से उनका बेटा विकास गायब है। 15 जुलाई को आरोपी ने उनसे कहा था कि गलत काम का गलत नतीजा होता है। परिवाद में आशंका जताई गई है कि आरोपी एवं उसके लोग मेरे पुत्र का अपहरण और हत्या कर शव गायब कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को आरोपी ने उनके बेटे पर सकरा थाने में झूठा केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *