मुजफ्फरपुर| भारत-नेपालबाॅर्डर पर तैनात जवानों को रविवार को राखी बांध कर आरपीएस स्कूल की छात्राओं ने उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन शहर के बेला स्थित 27वीं एसएसबी वाहिनी में किया गया। इस दौरान जवानों अधिकारियों की कलाई में छात्राओं ने राखी बांधकर उनका मुंह मीठा किया। इस दौरान एसएसबी कमांडेंट ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुदूर इलाके में रहते हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा भी एसएसबी जवानों के कंधे पर है। इसलिए वे घर-परिवार से काफी दूर होते हैं। ऐसी स्थिति में शहर के झपहां स्थित आरपीएस स्कूल की छात्राएं जवानों अधिकारियों की कलाई में राखी बांध कर उनका हौसला बढ़ाया है। इस दौरान कमांडेंट शर्मा के साथ रक्षाबंधन के मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अमिताभ मधुकर, डिप्टी कमांडेंट अनूप रोबा कच्छप, डॉ. सुधांशु श्री कृष्णा समेत वाहिनी के सभी जवान मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


