बेसिक ग्रांट में शहर को मिले छह करोड़, बनेंगे सड़क-नाले

    मुजफ्फरपुर | शहरीक्षेत्र में सात निश्चय से जुड़े सड़क-नाले के कार्य में तेजी आएगी। इसमें सहयोग के लिए नगर निगम को जनरल बेसिक ग्रांट के रूप में 6 करोड़ लाख 6,04,26,058 राशि आवंटित की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जय प्रकाश मंडल ने राशि को लेकर आयुक्त को पत्र लिखा है। बता दें कि सात निश्चय के दूसरे फेज में सड़क-नाले का निर्माण चुनाव के बाद से अटका है। हालांकि हाल में सशक्त स्थाई समिति में लिए गए निर्णय के बाद दूसरे फेज में योजना के चयन को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। जिसकी सूची तैयार हो रही है। बता दें कि प्रत्येक वार्ड में 25 लाख तक की योजना को लेना है। इसके साथ ही जलापूर्ति के काम भी तेजी आएगी। दूसरी ओर जिले के तीनों नगर पंचायत को भी विभागीय स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई है। जिसमें मोतीपुर को 59,77058 राशि, कांटी को 57,56,619 राशि साहेबगंज नगर पंचायत को 42,88,502 राशि उपलब्ध कराई गई है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *