झारखंड सरकार के श्रम मंत्री को जान से मारने की धमकी, 1 करोड़ की मांगी रंगदारी

    Ranchi: झारखंड से एक बड़ी खबर आ रही है जहां सरकार के श्रम मंत्री राज पालिवार को एसएमएस भेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। साथ ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी की भी मांग की गयी है।श्री पालिवार के बीएसएनएल के मोबाइल नंबर 943 13 85 021 पर जो मैसेज भेजा गया है, उसमें पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी गयी है। श्रम मंत्री को फोन नंबर 7084145657 से रविवार को एसएमएस किया गया। धमकी मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी देवघर पुलिस को दी। देवघर के एसपी और संथाल परगना के डीआइजी को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया है। मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि एसएमएस भेजनेवाले ने उनके लिए अपशब्द का भी इस्तेमाल किया है। मंत्री द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी श्रम मंत्री का कार्यक्रम हो, वहां सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किये जायें।बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से श्रम मंत्री को मैसेज किया गया है, उस नंबर की कॉल डिटेल के साथ-साथ अन्य जानकारियां भी जुटायी जा रही हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *