नई दिल्ली: इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए, यह कह पाना बहुत मुश्किल है. आए दिन इंटरनेट यूजर्स द्वारा यूट्यूब पर हर प्रकार के वीडियो अपलोड किए जाते हैं, चाहे वह डांस के वीडियो हों, गाने के वीडियो हों या फिर कुछ और. हाल ही में ढिंचैक पूजा के गाने का वीडियो इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ था, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही थी. अभी ढिंचैक पूजा का असर खत्म ही नहीं हुआ था कि अब ‘सोनू’ नाम का गाना वायरल होने लगा है.
यूट्यूब पर धूम मचा रहा यह गाना
इन दिनों इंटरनेट पर ‘सोनू, तुझा माझ्यावर भरोसा नाही काय?’ गाना लोगों को दीवाना बना रहा है. सोशल मीडिया पर खासतौर पर यूट्यूब पर इसकी धूम है. लोग अपने-अपने वर्जन बना रहे हैं. लगभग भाषाओं पर यह गाना अब इंटरनेट पर सुनने को मिल रहा है. जिसमें गुजराती और भोजपुरी वर्जन में इसको ज्यादा पसंद किया जा रहा है. बता दें, ‘सोनू, तुझा माझ्यावर भरोसा नाही काय?’ एक प्रसिद्ध मराठी गाना है. यह गाने में बड़ा आसान है और यही इसकी लोकप्रियता का राज है.
कई वर्जन उपलब्ध हैं गाना
अब इसके कई वर्जन उपलब्ध हैं. ‘सोनू, तुझा माझ्यावर भरोसा नाही काय?’ का मतलब है ‘सोनू, तुमको मुझ पर भरोसा नहीं क्या?’. अब इसके जरिए इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी कहानियां बयां कर रहे हैं. सबने अपने-अपने हिसाब से इसको बदल डाला है.
मराठी से निकल कर अन्य भाषाओं में बन रहे इस गाने को अब आप भी देखिए-
इन सारे वीडियो के अलावा भी यूट्यूब पर इसी गाने के कई और वीडियो भी अपलोड किए गए हैं.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


