शेखपुरा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जदयू नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पद दें, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के साथ जाने सिफारिश कर सकते हैं. बिहार में महागठबंधन की स्थितियों के सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को देने के लिए भाजपा के पास है ही क्या. एक राष्ट्रपति का पद था वह भी भर गया. भाजपा में जाने पर उन्हें कोई मंत्रालय दिया जाये, तो यह पद उनके लिए कोई नया नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के इकलौते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जो लगातार चार बार इस पद को सुशोभित कर चुके हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री, रेल मंत्री समेत कई अन्य मंत्रालयों का भी पद संभाल चुके हैं.
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


