कुढ़नी | तुर्कीआेपी के एनएच 77 पर सकरी सरैया पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की अलस्सुबह बाइकर्स गिरोह के अपराधियों ने बीएओ की पत्नी मुन्नू कुमारी से पिस्टल की बल पर सोने की चेन छीन ली। मुन्नू कुमारी के पति तुर्की बरकुरवा निवासी अमरनाथ ठाकुर पटना के मीठापुर में बीएओ के पद पर तैनात है। उनकी पत्नी मुन्नू कुमारी अपने बीमार पिता से मिलकर चंदवारा से अपने भाई राकेश कुमार के साथ ससुराल बरकुरवा लौट रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने चलती बाइक से ही उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद मुन्नू कुमारी अपने भाई के साथ एनएच पर ही गिर गई। अपराधियों ने अपनी बाइक राेक कर पिस्टल का भय दिखाकर उनकी गले से सोने की चेन छीन ली और हाजीपुर की ओर निकल गए। मुन्नू कुमारी ने बताया कि कुछ दूर से ही अपराधी उनका पीछा कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद ही तुर्की ओपी की पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच की। तुर्की ओपी अध्यक्ष चरणजीत कुमार ने घटना से इनकार किया है। मुन्नू कुमारी ने बताया कि पुलिस ने उनसे बयान लिया है। लेकिन, उन्होंने थाने में शिकायत नहीं कराई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


