madhubani:सबको साथ लेकर सामानांतर विकास प्राथमिकता : मुख्य वार्ड पार्षद कैलाश पासवान

    जयनगर:नगर को सौन्दर्यीकरण कर विकास के मामले में नगर को सबसे ऊपरी पायदान तक ले जाने का प्रयास करूंगा। सबको साथ लेकर समानान्तर विकास मेरी प्राथमिकता होगी। मुख्य वार्ड पार्षद कैलाश पासवान ने पदभार ग्रहण समारोह मे कही। उन्होंने कहा कि शहर में चहुमुंखी विकास को लेकर एक रोड मेप तैयार किया जाएगा। जिसके माध्यम से जल जमाव, जल निकासी, जाम एवं अन्य समस्याएं को दूर किया जायगा। वहीं उप मुख्य वार्ड पार्षद दूर्गा देवी ने अपने संबोधन मे कहा कि विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। समारोह में उपस्थित मंत्री कपिलदेव कामत, एमएलसी सुमन महासेठ, विधायक सीताराम यादव, पूर्व विधायक अरुण शंकर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख सचिन कुमार सिंह एवं बस्ती पंचायत के पूर्व मूखिया डाॅ. दिलिप कुमार झा पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित किया। समारोह का अध्यक्षता कर रहे डाॅ. दिलिप कुमार झा ने विकास पर जोर देते हुए कहा कि सभी जटिल समस्याओं का हल सकारात्मक एवं समान्तर विकास है। क्षेत्र में विकास होने से गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याएं स्वत: खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्य वार्ड पार्षद सभी को एक सूत्र में बांधकर शहर को विकास के एक नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास जरूर करेगा। समारोह में उपस्थित रहे वार्ड पार्षद गणेश पासवान, राधा देवी, दुर्गा देवी, इंदर साह, विनोद शर्मा, मोहन राय, शिवजी पासवान, गीता देवी, गोविन्द मंडल, कृष्णा देवी, रूपा देवी, मंगली देवी एवं वार्डपार्षद सुनिल बैरोलिया के अलावे उधव कुंवर अमरूदिन, शिवशंकर ठाकुर, अमर ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
    पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित पार्षद।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *