madhubani:90 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी धराया

    खुटौना|प्रखंड केलौकहा थाना क्षेत्र में मझौड़ा गांव के समीप 50 बोतल देशी एवं 40 बोतल विदेशी नेपाल निर्मित शराब के साथ एक तस्कर को लौकहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर किसुन महतो पे. किनु महतो ग्राम चकदह लौकहा थाना क्षेत्र का ही निवासी हैं। रात्री के लगभग दो वजे लौकहा गश्त जीप को देखते ही तीन शराब तस्कर सर पर से बाेड़ा फेंक कर भागने लगा। गश्ती दल ने खदेड़ कर एक तस्कर को पकड़ने में सफल रहा। वहीं दो तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों व्यक्ति ललित महतो ग्राम हिंगवा एंव कैलू महतो ग्राम चकदह का रहने वाला है। एक ही गिरफ्तार हो पाया। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *