मुजफ्फरपुर :कृषि विभाग की ओर से जिलों में यूरिया की कालाबाजारी और तस्करी के साथ अन्य उपयोग होने की सूचना पर डीएम धर्मेंद्र सिंह ने छापेमारी के लिए उच्चाधिकारियों की टीम गठित की है। दुकानों पर औचक छापेमारी, यूरिया की कालाबाजारी तस्करी के अलावा अन्य उपयोग की जानकारी पर दोषी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने राज्य में यूरिया की कालाबाजारी और तस्करी के साथ अधिक कीमत वसूले जाने की सूचना प्राप्त होने की जानकारी डीएम को दी है। डीएम ने इस पर रोक की जिम्मेदारी भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिम, पूर्वी, एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी के साथ आत्मा के परियोजना निदेशक को सौंपी है। उन्होंने विभागीय पत्र की प्रति के साथ सभी अधिकारियों को थोक खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के यहां औचक छापेमारी का आदेश दिया है। जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई करने और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट भेजने काे कहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


