darbhanga:मखाना व्यवसायी से अपराधी ने मांगी 10 लाख की रंगदारी, एक गिरफ्तार

    दरभंगा| नगरथाना क्षेत्र के गुल्लोबाड़ा मोहल्ला निवासी मखाना के बड़े व्यवसायी राजेश कुमार उर्फ बबलू से अपराधियों ने दस लाख की रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती दी है। बाइकर्स गैंग के ही अपराधी गिरोह के सदस्यों ने यह रंगदारी की मांग की है। इस मामले को लेकर नगर थाना में गुरुवार की शाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधानक दारोगा चंदेश्वर सिंह को बनाया है। हालांकि एसएसपी सत्य वीर सिंह इस मामले का स्वयं मोनेटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने एक शातिर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रंगदारी की मांग पुर्जा पर लिखकर भी की गई है।
    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *