darbhanga:डीईओ डीपीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

    लहेरियासराय:माले,आइसा इनौस के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को डीईओ डीपीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार दलित-कमजोर वर्ग के शिक्षकों को प्रताड़ित करने के खिलाफ भाकपा (माले), आइसा और इनौस से जुड़े नेताओं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव, आइसा नेता संदीप कुमार चौधरी इनौस नेता गजेंद्र शर्मा रंजीत राम कर रहे थे। पोलो मैदान से मार्च निकल कर डीईओ कार्यालय पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा को माले जिला सचिव वैद्यनाथ यादव, माले नगर सचिव सदीक भारती, मुखिया नंद लाल ठाकुर, देवेंद्र साह, दिव्य प्रकाश भारती, अमलेश पासवान, केसरी यादव, प्रिंस कर्ण, प्रमीला देवी, चमेली, विशाल, नरेश कुमार राम, दीपक कुमार शीतल कुमार ने कहा कि डीईओ कार्यालय में पैसा देने वाले का ही काम होता है। नेताओं ने डीईओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *