darbhanga:बहेड़ी में अधेड़ की हत्या, खेत में शव मिलने से गांव में मचा कोहराम

    बहेड़ी :जोरजा पंचायत के मखनहा गांव के रामसागर सहनी के 42 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सहनी की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। राजकिशोर की लाश शुक्रवार की सुबह एक खेत से अर्द्ध नग्न बरामद होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने रजखा के शमशुल की खेत से शव को बाहर निकाला। पुलिस को आशंका है कि राज किशोर की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। बाएं पैर कनपटी के नीचे धारदार हथियार से गोद दिया गया था। हत्या के आक्रोश में ग्रामीणों ने शव के साथ बहेड़ी- लहेरियासराय मार्ग को जाम कर झझरी चौक पर प्रदर्शन दिया। लोग पूर्व में हुई एक बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोश जता रहे थे। वहीं तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मामले में बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आक्रोशित लोगो को समझा- बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पुलिस पहल के बाद यातायात परिचालन बहाल कराया जा सका। जानकारी के अनुसार, राजकिशोर गांव के बेलछत्ती मोइन में मछली मारने गया था। देर रात तक घर वापस नहीं आया। मृतक के पिता रामसागर सहनी ने पुलिस को चार दिन पूर्व इसी मोइन से जाल चोरी होने को लेकर जोरजा के मछुआरों से विवाद होने की भी जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, राजकिशोर की पत्नी बिरमा देवी सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। दो पुत्री एक लड़का भी पिता की हत्या की खबर सुन बेहोश पड़ा था।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *