10जून को वाहन की ठोकर से जख्मी युवक बुंदेश्वर सहनी की शुक्रवार को एसकेएमसीएच में मौत हो गई। वह गायघाट थाना के केवटसा गांव का रहने वाला था। अहियापुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भतीजा रंजीत सहनी ने बताया है कि 10 जून को गांव में ही वाहन की ठोकर से बुंदेश्वर जख्मी हो गए थे। इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। रंजीत ने अज्ञात वाहन चालक पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए एसकेएमसीएच पुलिस कैंप पर बयान दर्ज कराया है।
स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम