muzaffarpur:रक्सौल-सिकंदराबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

    मुजफ्फरपुर | रक्सौल-सिकंदराबादके बीच 4 जुलाई से 29 सितंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी (07091) सिकंदराबाद से रक्सौल के लिए 4 जुलाई से 26 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 13 ट्रिप चलेगी। सिकंदराबाद से रात 9.40 बजे खुलकर गुरुवार की शाम 6.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी (07092) रक्सौल से सिकंदराबाद के लिए 7 जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 13 ट्रिप चलेगी। यह गाड़ी रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12.45 बजे खुलकर रविवार सुबह 6.55 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन अप डाउन में बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बेतुल, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह, रामागुंडम, मनचेरियल काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *