मनियारी:पटनाएसटीएफ एसओजी 1 की टीम ने गुरुवार को काजीइंडा चौक से 1125 किलो गांजे की खेप पकड़ी। इसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक आंकी गई है। दो तस्कर हिरासत में लिए गए हैं। बरामद गांजा दोनों तस्करों को टीम मुजफ्फरपुर ले गई। एसटीएफ एसओजी 1, पटना की टीम ने एसआई विकास कुमार की अगुवाई में मनियारी थाना के काजीईन्डा चौक पर छापेमारी की। दो तस्कर बलबीर सिंह बरनाला गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं। 3 मोबाइल फोन एक ट्रक भी जब्त किया गया। इधर गिरफ्तार तस्करों से एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। छापेमारी में नारकोटिक्स की टीम के साथ एसटीएफ के कमांडो राजेश कुमार, चुलबुल, साकेश एवं कंधारी मौजूद थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया के टीम ने गाजा की बड़ी खेप पकड़े जाने की मौखिक सूचना दी है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


