मीनापुर: भीषण गर्मी में भी गंभीर बिजली संकट से परेशान उपभोक्ताओं में एस्सेल के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को इसे लेकर जिला पार्षद कार्यालय, मुस्तफागंज बाजार में देवनाथ साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। एस्सेल ने यहां 100 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर देकर धोखाधड़ी की है। वक्ताओं ने एस्सेल पर झूठा आरोप लगा कर उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का शिष्टमंडल पुलिस बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मिलेगा। अगर प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो आंदाेलन किया जाएगा। अर्जुन गुप्ता, देवनाथ साह, पवन कुमार, चंदन पांडे, मिंटू कुशवाहा, कौशल किशोर प्रसाद, रंजीत कुमार, ईश्वर कुमार, जितेंद्र साह, नारायण प्रसाद, दिनेश साह, गोपाल साह, रमेश गुप्ता, जयनंदन राय, नरेश ठाकुर, संतोष चौधरी आदि थे।
इधर, बड़े फीडरों में फॉल्ट नहीं आने से मिली राहत
मुजफ्फरपुर | कईदिनों से भीषण गर्मी में गंभीर बिजली संकट झेल रहे लोगों को गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलने, फुल लोड बिजली मिलने किसी बड़े फीडर में फॉल्ट नहीं आने से राहत रही। बुधवार को मात्र 50 मेगावाट बिजली एसकेएमसीएच ग्रिड को मिलने से शहर के पूर्वी इलाके में सर्वाधिक परेशानी रही। भिखनपुरा ग्रिड से भी 60 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। विभागीय अधिकारी के मुताबिक बुधवार आवंटन में कटौती की वजह चंदवारा फीडर के ब्रेक डाउन में फंसे होने की वजह से ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी थी। एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ राजेश चौधरी का कहना है कि गुरुवार को कहीं से फॉल्ट की सूचना नहीं है।
एस्सेल के बिजनेस हेड के साथ नगर आयुक्त ने की बैठक
नगरनिगम कार्यालय में गुरुवार को नगर आयुक्त के साथ एस्सेल के बिजनेस हेड तारिक खान अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान बिजली में सुधार के साथ दोनों विभागों पर बकाए पर चर्चा हुई। बिजनेस हेड ने बताया कि नया और पुराना मिला कर 70 करोड़ के करीब बकाया है। इस वजह से मुश्किलें रही हैं। दूसरी ओर नगर आयुक्त ने भी डेढ़ अरब से अधिक होल्डिंग टैक्स के रूप में बकाए का जिक्र किया। दोनों ही मामलों में नगर विकास एवं आवास विभाग से मार्गदर्शन लेने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


