darbhanga:मिथिलांचल की धरती पर योगी और नीतीश का कोई काम नहीं : पप्पू

    दरभंगा| जनअधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि मिथिला की धरती पर योगी नीतीश का कोई काम नहीं है। योगी यूपी संभालें और नीतीश बिहार के बारह लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षा के दलालों को संभालें। यहां के लोग सजग हैं और उनकी करनी कथनी में फर्क समझते हैं। सोमवार की देर शाम दरभंगा पहुंचे सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के लोग यहां के युवा अपना भविष्य खुद संवारेंगे। उनमें इतनी क्षमता है कि उन्हें नीतीश योगी की जरूरत नहीं। योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल है तो नीतीश सरकार की हालत खराब है। यहां की सरकार में सबसे अधिक विधायक सांसद मिथिलांचल सीमांचल के हैं लेकिन सबसे अधिक उपेक्षा इन्हीं क्षेत्रों की है। मौके पर दो दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए जन अधिकार पार्टी में आस्था व्यक्त की। मौके पर छात्र अध्यक्ष दीपक झा, युवा परिषद के अध्यक्ष चुनचुन यादव, प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी, चंद्रकांत सिंह यादव, अंबुज झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *