madhubani:जेल से निकलने के बाद फिर करने लगा शराब का कारोबार

    कलुआही:थानाक्षेत्र के नरार पश्चिमी पंचायत में गुप्त सूचना के आधार बिलटू सहनी के जलावन के घर से शराब की बोतले बरामद की गई है। बिलटू सहनी पूर्व में भी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गय था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से निकलने के बाद फिर से वह शराब के कारोबार में जुड़ गया।
    शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बिलटू सहनी के जलावन वाले घर में नेपाल निर्मित देसी शराब की बोतले रखी हुई है। पुलिस ने छापेमारी की तो उसके घर से 150 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद हुई। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि वह जयनगर के रास्ते नेपाल से शराब की तस्करी करता था और एक बोतल 150 से 200 रुपए में बेच देता था।
    वह इस काम में लंबे समय से जुड़ा हुआ था। वहीं पुलिस जब छापेमारी के लिए उसके घर गई तो वह और उसके परिजन मौके से फरार हो गए। कलुआही पुलिस ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वह उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मौके पर सअनि बालेश्वर तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *