madhubani:जमीन खाली कराए बिना लौटे अधिकारी

    हरलाखी| थानाक्षेत्र के सिसौनी गांव में कोर्ट के आदेश पर एक जमीन से अतिक्रमण खाली कराने ग, अधिकारियों को काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। सिसौनी गांव के विजय कुमार झा की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने का था। लेकिन महिला अतिक्रमणकारियों के रवैये को देखते हुए प्रशासन को बैरन वापस लौटना पड़ा। इस कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट के तौर पर प्रतिनियुक्त बीसीओ हर्षवर्धन सीओ उमेश नारायण पर्वत के नेतृत्व गठित टीम ने हरलाखी थाना खिरहर थाना पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण खाली कराने मौके पर पहुंची थी। मजिस्ट्रेट प्रभार में प्रतिनियुक्त बीसीओ हर्षवर्धन ने बताया कि महिला पुलिस के अाभाव में अतिक्रमण मुक्त कराने में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। जल्द ही पूरी तैयारी कर अतिक्रमण खाली करा लिया जाएगा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *