madhubani:शहर के हर चौक-चौराहों से गंदगी काे जल्द नहीं हटाया गया तो होगा आंदोलन

    मधुबनी|शहर कीसाफ-सफाई स्वच्छ शहर बनाने को लेकर फुटपाथ विक्रेता रोजी-रोटी मजदूर यूनियन के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने आंदोलन तेज कर दिया है। शहर को स्वच्छ साफ रखने के लिए लेकर 30 वार्डों के हर वार्ड में नाला बनाने हर चौक-चौराहे पर गंदगी के ढेर हटाने की मांग की है। संघ के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नगर परिषद कभी भी पूर्ण रूप से नगर के विकास पर ध्यान नहीं देती है। अगर नगर परिषद 30 वार्डों में हर घर जल, नल, नाला बिजली के पोल पर वेपर लगवा दे तो शहर जगमगा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। गंदगी से शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *