muzaffarpur:आक्रोशित लोगों ने रामदयालु एस्सेल दफ्तर में की तोड़फोड़; रोड़ेबाजी, 6 पर प्राथमिकी

    मुजफ्फरपुर :सतपुरा बीके राय गली में ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की वजह से कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे लोगों का आक्रोश शनिवार को रामदयालु एस्सेल कार्यालय पर फूटा। दो दर्जन लोगों ने एस्सेल दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पांच कंप्यूटरों को तोड़ने के बाद उस पर पानी डाल दिया।
    इससे पहले अधिकारी-कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कार्यालय पर रोड़ेबाजी भी की। 10 से 15 मिनट तक तोड़फोड़ के बाद लोग चले गए। बिजली वितरण कंपनी एस्सेल की ओर से काजी मोहम्मदपुर थाने में 6 लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी रजनीकांत रत्नाकर ने अमित गुप्ता उर्फ मुन्ना, सन्नी, सुरजीत गुप्ता, पंकज कुमार, फिरोज अख्तर और अशोक साह को आरोपित किया है।
    इन पर कर्मचारियों से अभद्रता, तोड़फोड़, मारपीट और 11 हजार रुपए नकदी लूटने का आरोप लगाया है। इधर, लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट से लोग परेशान थे। शुक्रवार की रात आठ बजे ट्रांसफॉर्मर ठप हो गया। सुबह ट्रांसफॉर्मर ठीक नहीं होने पर दो लड़के रामदयालु एस्सेल दफ्तर पहुंचे। वहां जेई और एरिया मैनेजर के बारे में पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद दो दर्जन लड़के पहुंचे और अधिकारियों कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। फिर कुर्सी और कंप्यूटर तोड़ने लगे। लोगों का आक्रोश देख अधिकारी-कर्मचारी भाग निकले। जमकर तोड़फोड़ के बाद लोग भी चले गए। एस्सेल के पीआरओ राजेश चौधरी ने कहा कि उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर 11 हजार रुपए नकदी भी लूट ली।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *