muzaffarpur:एकता नगर में पुलिसकर्मी के घर का ताला काट चोरों ने उड़ाई 5 लाख की संपत्ति

     

    मुजफ्फरपुर | अहियापुरथाना के एकतानगर, वसंत बिहार कॉलोनी रोड नंबर-2 में जमादार के घर चोरों ने ताला काटकर पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। जमादार ज्योति कुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि रात को गश्ती पुलिस को मुहल्ले में गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। ज्योति सिंह ने बताया कि वह किशनगंज में जमादार के पद पर कार्यरत है। पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। वापस आने पर देखा कि मेन गेट के साथ ही अंदर के गेट का ताला कटा हुआ है। गोदरेज से पांच लाख के आभूषण गायब थे।

     

    बिजली चोरी में 10 पर प्राथमिकी 

    मोतीपुर | बिजलीचोरी के आरोप में 7 लोगों के खिलाफ कनीय अभियंता कुणाल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्रह्मपुरा के अशोक कुमार, मोहम्मद बीरबल, रामपुर उगन निवासी हरेंद्र राम, नरेश पासवान, लखिन्द्र राम, मो. अब्दुल गन्नी और रामावतार राम को आरोपी बनाया गया है। साहेबगंज|कनीय विद्युतअभियंता सुजीत कुमार ने बिजली की चोरी करते बी कल्याण के रामजय राय ,परसा सदन के लखदेव पासवान और रामसागर भगत को पकड़ लिया। कुढ़नीके फकुलीगांव के सरपंच लालबाबू राय के घर में लगी मोटर की चोरी हो गई।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *