दरभंगा:चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षगांठ पर बिहार राज्य किसान सभा के आह्वान पर शनिवार को दरभंगा जिला किसान सभा के बैनर तले किसानों नेताओं ने जुलूस की शक्ल में विभिन्न प्रखंडों से किसान पोलो मैदान पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में समाहरणालय पर प्रदर्शन कर अपनी ग्यारह सूत्रों मांगों का पुलिंदा प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शनकारी सुबह से ही विभिन्न प्रखंडों अंचलों से जुलूस की शक्ल में पहुंचने लगे थे। इस बीच यहां राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने चम्पारण सत्याग्रह आंदोलन की विस्तृत चर्चा कर वर्तमान समय में बहुराष्ट्रीय निगमों और काॅर्पोरेट घरानों की ओर से की जा रही नीतियों की चर्चा करते हुए आन्दोलनों को तेज करने का आह्वान किया। बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष राम कुमार झा ने बाढ़-सुखाड़ और बिजली संकट से उत्पन्न समस्याओं के स्थाई निदान के लिए नेपाल से निकलने वाली नदियों कोशी, कमला, बागमती एवं बहुद्देश्यीय डेमो की स्वीकृत योजनाओं के कार्यावान्यनमें हो रही उपेक्षा नीति की आलोचना करते हुए संघर्ष करने पर बल दिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के दरभंगा सचिव नारायण जी झा ने किसानों मजदूरों के विरोधी केन्द्र और राज्य सरकारों की नीतियों की तीव्र निंदा करते हुए संघर्षों को तेज करने का आह्वान किया। सभा को राम नरेश राय, कमला कांत ठाकुर, नबी हसन, सुधीर राय, आशुतोष मिश्र, रोहित महतो, श्यामा देवी, विद्या देवी, शशिकांत झा, राम उदगार साहु, गंगाराम साहु, महेन्द्र साह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित कर अंत में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर समाहर्ता को सौंपा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


