darbhanga:मध्य विद्यालय अल्लपट्‌टी की चहारदीवारी का जल्द होगा निर्माण

    दरभंगा:शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर एक बेहतर माहौल के बीच शिक्षण कार्य संचालित हो इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा ने एक बेहतर पहल कर बिना चहारदीवारी और शौचालय के संचालित हो रहे शहर के अल्लपट्‌टी स्थित मध्य विद्यालय को क्लब ने तीन शौचालय शनिवार को सौंपा है।
    बाहरी लोगों के साथ ही पशु अन्य असमाजिक तत्वों के प्रवेश पर लगाम लगाने के लिए चहारदीवारी का भी निर्माण किया गया है। बेहतर माहौल हो इसके लिए पौधरोपण भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष ई.सतीश कुमार सिंह ने निर्माण कराने की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य करने में क्लब बराबर आगे रही है। इस साल इस तरह के पहल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति तक यह सेवा पहुंचाना क्लब का प्रयास है। मौके पर डॉ. के एन पी सिन्हा ने रोटरी क्लब के कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं इस मौके पर कुमार संजय,डॉ.गौड़ी शंकर झा, डॉ.हरि दामोदर सिंह, डॉ.राजेश द्विवेदी ,डॉ.अशोक यादव,डॉ.माधेश्वर झा,डॉ.हरेन्द्र कुमार,ई.अमरेन्द्र सिंह, आलोक कुमार सिंह मुन्ना,नीतेश, रानु अजय कनौडिया, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *