muzaffarpur:विवाद के बाद ईंट से कूच कर पत्नी की ले ली जान, गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर:गायघाट थानाक्षेत्र के सूरा गांव में मामूली बात पर हुई कहा-सुनी के बाद पति ने ईंट से कूच कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को जब्त कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पुत्र ऋषि कुमार के बयान पर गायघाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी पति सुबोध राय की रविवार की सुबह अपनी पत्नी कृष्णा देवी (50 वर्ष) से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। उस समय घर के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया। दिन में करीब 11 बजे कृष्णा देवी मवेशी को चारा खिलाने दालान पर गई। इसी दौरान सुबोध राय ने कृष्णा देवी पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना का पता तब चला, जब उसने खुद लोगों को हत्या किए जाने की जानकारी दी।
    अगलेमहीने थी बेटी की शादी : घरके सदस्यों के मुताबिक अगले महीने सुबोध राय की बेटी की शादी थी। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। लेकिन, कृष्णा देवी की हत्या से खुशी में खलल पड़ गई है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सुबोध राय ने कहा कि पत्नी मेरे आदेश का पालन नहीं करती थी, इसीलिए मैंने उसे मार दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह में बकझक होने पर घर के लोगों ने शांत करा दिया था। इसके बाद सुबोध राय घर के बगल स्थित दालान पर चला गया। कुछ समय बाद कृष्णा देवी भैंसों को चारा खिलाने गई तो उसकी हत्या कर दी। करीब 40 मिनट तक किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान आरोपी ने स्नान करने के बाद खाना भी खाया। खाना खाने के बाद उसने खुद घर के लोगों से कहा कि पत्नी की हत्या कर दी है, जाकर उसका संस्कार कर दो। जब लोगों ने दालान पर जाकर देखा तो दंग रह गए। ईंट से बुरी तरह कूच कर कृष्णा देवी की हत्या की गई थी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष रविन्द्र पासवान ने सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *