muzaffarpur:होमगार्ड जवानों की नियुक्ति को मेधा सूची में 74 का नाम

    muzaffarpur:होमगार्ड जवानों की नियुक्ति को लेकर कमांडेंट हरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को मेधा सूची जारी की। 12 तारीख तक मेधा सूची पर आपत्ति जताने का समय दिया गया है। जन्म तिथि में गड़बड़ी अन्य वजह से आपत्ति आने के बाद बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने दूसरी बार 74 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी की है।
    अभ्यर्थियों की ओर से मेधा सूची पर आपत्ति जाने के बाद अंतिम रिजल्ट जारी करने के लिए डीएम से अनुमति ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि फरवरी 2016 से मुजफ्फरपुर होमगार्ड की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। शारीरिक जांच के बाद मेधा सूची जारी होने पर कई तरह की शिकायतें आई थीं। इसलिए सूची को रद्द कर दिया गया था। होमगार्ड के कमांडेंट हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोबारा मेधा सूची जारी होने के बाद जल्द जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।
    इधर, होमगार्ड कार्यालय पर जवानों ने दिया धरना, कल करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
    समानकाम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे होमगार्ड जवानों ने मंगलवार को कंपनीबाग स्थित होमगार्ड कार्यालय पर धरना दिया। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के होमगार्ड जवान एकजुट हैं। 11 तारीख को वे लोग सभी डीएम के यहां अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कह राज्य सरकार उनकी समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है। जबकि, राज्यपाल को ज्ञापन देने के बाद बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया था। उसके बाद जब जवान अपने-अपने जिला कमांडेंट के यहां योगदान को पहुंचे, तो बताया गया कि मोबाइल पर मैसेज आया है कि जवानों का योगदान नहीं लिया जाए। बाध्य होकर दूसरी बार होमगार्ड जवानों को हड़ताल पर जाना पड़ा।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *