20 को अपनी नई पार्टी लांच कर सकते हैं शरद

    साझा विरासत कार्यक्रम के माध्यम से गत वर्ष विभिन्न दलों को राजग के खिलाफ एक मंच पर इकट्ठा करने में कामयाब रहे शरद यादव फिर से इन दलों को गोलबंद करेंगे। इस बार इन दलों को वैचारिक रूप से एक कदम आगे चुनावी दृष्टिकोण से एकजुट करने का प्रयास होगा। शरद यादव अपनी खुद की पार्टी बना रहे हैं जिसके 20 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक समारोह में लांच किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग के ग्रीन सिग्नल का इंतजार है।



    नीतीश कुमार के राजग में शामिल होने के फैसले से नाराज शरद यादव ने चुनाव आयोग से अपनी पार्टी के लिए ‘लोकतांत्रिक जनता दल’ नाम आवंटित करने का आग्रह किया है। विकल्प के तौर पर उन्होंने दो और नाम-‘अपना जनता दल’ और ‘समाजवादी जनता दल’ सुझाए हैं। आयोग को पिछले सप्ताह ही इनमें से कोई नाम एलॉट करना था। शरद गुट के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि चुनाव आयोग के ग्रीन सिग्नल का हमें इंतजार है।

    source (jagran)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *