दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणेंद्र ¨सह ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय व हाजत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंद पड़े हाजत भवन में पसरी गंदगी व परिसर में उगे घास को देखते हुए हाजत प्रभारी रवींद्र हरिजन को फटकार लगाते हुए हाजत भवन को साफ सफाई कर इसे शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित मुंसिफ महेंद्र प्रसाद यादव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत प्रसाद व अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओ मो. शफीक, बीडीओ रजत किशोर ¨सह, सीओ सूर्यकांत, अधिवक्ता कैलाश कुमार साहु, गो¨वद माधव सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


