बिहार: मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला, आठ जवान घायल

    मुजफ्फरपुर [mithilanchalnews]। मोतीपुर थाना क्षेत्र के भवानीडीह गांव में चौकीदार पर हमले के आरोपितों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
    हमलावरों ने पुलिस की दो गाडिय़ों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एक गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया।



    बताया गया कि शुक्रवार की देर रात मोतीपुर चीनी मिल की जमीन पर अतिक्रमण करने पहुंचे कुछ लोगों ने चौकीदार भोला राम पर हमला कर दिया था। शनिवार की अहले सुबह कांटी व मोतीपुर की पुलिस टीम संयुक्त रूप से हमले में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए भवानीडीह गांव पहुंची।

    छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने एक आरोपित को छुड़ा लिया। जबकि पुलिस दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।

    source (jagran)
                 ————————————————-mithilanchalnews————————————————————–
    फटाफट ख़बरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस पर..

    Read all latest  headlines in Hindi. Also don’t miss today’s Hindi News.

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *