विद्यालय अभिलेख फाड़ने और मारपीट का मामला दर्ज

    मंसूरचक, बेगूसराय। मध्य विधालय समसा के शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने स्थानीय थाना मे आवेदन देकर समसा गांव निवासी ग्राम पंचायत राज समसा एक के वार्ड सदस्य सह विधालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन पिता स्व सूर्यशेखर झा पर गाली गलौज का आरोप लगाया। विधालय का रजिस्टर मांगा गया, नही देने पर और विधालय से चले जाने की बात पर उन्होंने जबरदस्ती कागजात देखने लगे और मेरे द्वारा रोके जाने पर विधालय अभिलेख को फाड़ दिए।




    देख लेने की बात करते हुए मोबाइल से विद्यालय का अन्य कागजात का वीडियो रिकॉर्डिंग कर उन्होंने कहा कि फंसा देगे। पूर्व में भी कई बार विद्यालय में पहुंच कर धमकी एवं परेशान किया जाता रहा है। जिसकी सूचना पूर्व मे भी वरीय पदाधिकारी को दी गई है। जिसकी लिखित शिकायत करते हुए थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। वही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने उक्त मामले मे कांड संख्या 88/017 दर्ज कर अनुसंधान की बात कही।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *