बरौनी, बेगूसराय। शुक्रवार को ट्रेन में सफर कर रहे दिलीप दास गुवाहाटी निवासी की 10 वर्षीय बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। बरौनी जंक्शन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस करीब ग्यारह घंटा बिलम्ब से पहुँची। आंनद विहार से गुवाहाटी जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से सपरिवार सफर कर रहे यात्री दिलीप दास की 10 वर्षीय बच्ची की तबियत अचानक बिगड़ गई। यात्री द्वारा टीटीई को बच्ची के बीमार होने का सूचना दी गई। कंट्रोल मैसेज के बाद बरौनी जंक्शन गाड़ी पहुंचने पर खड़ी ट्रेन के उक्त डब्बे में आनन फानन रेलवे डॉक्टरों की टीम ने ईलाज किया। ईलाज के बाद ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान किया। यात्री दिलीप दास ने बताया कि आंनद विहार से गुवाहाटी जाने के दौरान बरौनी जंक्शन पहुचने के पूर्व ही बच्ची की तबियत काफी बिगड़ने लगी। हमने कोच में कार्यरत टीटीई को बताया और उन्होंने कंट्रोल मैसेज कर बरौनी जंक्शन पर रेलवे के डॉक्टर उपलब्ध हुआ।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


