स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा मध्य विद्यालय लखमिनियां का परिसर, गंदगी के बीच बच्चे पढ़ने को विवश

    स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा मध्य विद्यालय लखमिनियां का परिसर
    गंदगी के बीच बच्चे पढ़ने को विवश

    बेगूसराय, ब्यूरो। एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ भारत का अभियान चलाकर देश को स्वच्छ, स्वस्थ्य व सुंदर बनाए रखने की अपील कर रहें हैं। वहीं बलिया नगर पंचायत के मध्य विद्यालय लखमिनियां में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मध्य विद्यालय लखमिनियां के प्रांगण में जलजमाव के कारण छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय परिसर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। काफी दिनों से जलजमाव होने के कारण काफी सड़ांध देता है। विधालय कक्ष के अन्दर अध्ययन कर रहे छात्र एवं छात्राएं गंदगी से परेशान हैं। इसका सुधी लेने बाला कोई जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी भी नही है। प्रधानाचार्य से जब प्रांगण के स्वच्छता पर पूछने गये जो तो उस समय नहीं थे। उनका इंतजार 11ः30 बजे तक किया गया तब जाकर प्राचार्य महोदय उपस्थित हुए। लेकिन विद्यालय परिसर में फैले गंदगी व जलजमाव के बारे में कुछ नहीं बताया।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *