विभिन्न मांगों को लेकर स्टेट आॅटो चालक संघ की आपात बैठक 17 को

    बेगूसराय, ब्यूरो। सीटू एवं आॅल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से संबंध बिहार स्टेट आॅटो चालक संघ के सामान्य परिषद एवं कार्यकारणिी की आम सभा कपस्या स्थित सीटू जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर आगामी 17 दिसंबर को बिहार स्टेट आॅटो चालक संघ की आपात बैठक बुलाई जाए। जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उनकी मांगों में बेगूसराय बरौनी रूट के टैम्पू स्टैंड में अवैध वसूली करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने, अवैध बैरियर वसूली में रोक लगाने, टैम्पू का लोकल भाड़ा दस रूपया निर्धारित करने, टैम्पू स्टैंड का परमानेंट निर्धारित करने, जिले में परमिट एवं काॅमर्शियल लाइसेंस का कार्यालय खोलने, पथ परिवहन सुरक्षा विधेयक 2017 वापस लेने आदि मांगें शामिल है। बैठक में संघ के सचिव हेमंत सिंह, सुशील पासवान, मो. सरफराज, अमृत पासवान, ललन सिंह, मो. जावेद, मंटून, राजाराम पासवान, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *