बेगूसराय कार्यालय।वीरपुर(आ.स.से)। प्रखंड के नौला पंचायत के राजस्व गांव नौला मे राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी लिमिटेड के द्वारा किये गये कार्यो की गुणवत्ता की जांच नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन एवं मेधज टेकनोकनशेपट के अभियंता पीएमए पुरंदर कुमार एवं संदीप पाण्डेय के द्वारा जांच की गयी। उन्होंने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत ट्रांसफार्मर, बीपीएल कनेक्शन, सिंगल फेज, मीटर, पोल की गुणवत्ता की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि विद्युतिकरण कार्य के गुणवत्ता के सभी मानकों को पूरा करते हुए पाया गया। मौके पर ईस्ट इंडिया कंपनी लिमिटेड के अभियंता पप्पू तिवारी ने बताया कि राजीव गांधी विधुतीकरण योजना के अंतर्गत नौला गांव मे अभी तक कुल दस ट्रांसफार्मर लगाया गया है। वही बीपीएल परिवारों को निःशुल्क विधुत कनेक्शन देने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। करीब 450 उपभोक्ता अभी तक लाभान्वित हो चुके है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


