पशुओं में खूनी पेचिस से किसान हो रहे तबाह

    बेगूसराय कार्यालय।गढ़पुरा। प्रखंड मुख्यालय के धरमपुर गांव में पशुओं में खूनी पेचिस होने से पशुपालक किसानों में तबाही मची है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़पुरा पंचायत के धरमपुर वार्ड 03 में करीब दर्जनभर गाय इस संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ चुकी है। जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है। प्रभावित पशुओं में श्रीराम वर्मा की एक गाय, नन्दलाल वर्मा की दो गाय, कपिलदेव वर्मा की एक गाय, राजेन्द्र वर्मा की दो गाय इस बीमारी की चपेट में आ गई है। इधर किसान तबाह होकर निजी चिकित्सकों से ईलाज कराने को विवश हैं। बरौनी डेयरी से प्रशिक्षण प्राप्त संजीत कुमार वर्मा, और मन्टुन यादव ने बताया कि यह बीमारी जानलेवा नही है, लेकिन समय पर ईलाज नही कराने से उसकी मृत्यु हो सकती है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी राजीव रंजन सूचना पाकर उक्त स्थल पर पहुंचे, लेकिन पशु को दवा देने की वजाय सिर्फ सलाह देते रहे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *