बेगूसराय, ब्यूरो। वीरपुर प्रखंड के मुजफरा निवासी मो. नजरे आलम के साढ़े चार वर्षीया पुत्री जाहिरा प्रवीण के दोनों पैर एवं गर्दन में पोलियो के
लक्षण दिखे। उसे ईलाज हेतु जब सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो उसका जांच एवं ईलाज करने के बदले एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां रेफर कर दिया गया। अब उसके ईलाज के लिए परिजन प्राइवेट चिकित्सक के यहां भटक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व बच्ची में पोलियो के लक्षण दिखे, उसे सदर अस्पताल एवं पीएचसी वीरपुर ले जाया गया, पर ईलाज नहीं कियागया। जिसके कारण बथौली में एक निजी चिकित्सक से
ईलाज करा रही है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर वीरपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सुशील कुमार गोयनका ने कहा कि मुझे उस मरीज के बारे में कोई पता नहीं
है। ऐसे बिना टूल्स जांचे पोलियो है या नहीं बताया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उस मरीज के ईलाज के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


