वीरपुर, बेगूसराय। वीरपुर पूर्वी के मनोज कुमार सिंह के मुर्गी फॉर्म में आग लगने से लगभग डेढ़ हजार मुर्गी का बच्चा जल कर राख हो गया। इस घटना में मुर्गी फार्म के मालिक मनोज कुमार सिंह भी आंशिक रूप से झुलस गए। जिसका इलाज स्थानीय डाकटर के यहाँ परिजनों के द्वारा कराया गया है। पीड़ित ने बताया की रात 11 बजे 15 सौ मुर्गी के बच्चे को लाया गया था। अहले शुबह 4 बजे के करीब फार्म के एक कोना से एकाएक आग कि लपटें उठी जिससे देखते ही देखते फॉर्म के मुर्गी झुलस कर मर गई। आग को काबू में करने के प्रयास में मैं भी झुलस गया हूँ। इस घटना में तीन मोबाइल समेत बिछावन और रजाई भी जलकर राख हो गई है। घटना को ले वीरपुर थाना में आवेदन दिया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


