आज पीड़ित छात्र के घर पहुंचेगी एलएस कॉलेज की एंटी रैगिंग टीम ,प्राचार्य खुद करेंगे टीम का नेतृत्व

    मुजफ्फरपुर :एलएसकॉलेज कैंपस में सरेआम छात्र के साथ की गई रैगिंग मामले में शनिवार को एंटी रैगिंग टीम के सभी सदस्य पीड़ित के घर पहुंचेंगे। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को फोन से दे दी है। प्राचार्य के नेतृत्व में नौ सदस्यीय एंटी रैगिंग टीम सुबह 11 बजे कॉलेज कैंपस से डोकरा स्थित छात्र के घर पहुंचेंगे। शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुंवर ने छात्र से फोन पर बात कर उसे कॉलेज आने की बात कही। लेकिन, छात्र ने अपनी बिगड़ी सेहत का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जताई। इस पर कॉलेज प्रशासन ने टीम को पीड़ित के घर भेजने का निर्णय लिया। प्राचार्य ने बताया कि पीड़ित छात्र की ओर से कॉलेज और यूजीसी से की शिकायत में दोषियों का संबंध ड्यूक हॉस्टल से बताया गया है। ऐसे में हॉस्टल में नामांकित छात्रों के रजिस्टर से दोषियों की पहचान होगी। कहा कि अगर रजिस्टर से दोषी पहचान लिए जाते हैं, तो दो दिनों के भीतर उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। टीम के साथ हॉस्टल सुपरिटेंडेंट भी पहुंचेंगे। अगर छात्रावास रजिस्टर से नहीं पहचान हो पाई, तो पिछले दो वर्षों का आवेदन दिखा कर दोषियों की पहचान होगी।




    दूसरा छात्र कौन अब तक रहस्य
    आर्ट्सब्लॉक के बाहर रैगिंग की घटना में पीड़ित छात्र ने ड्यूक हॉस्टल के दो छात्रों की संलिप्तता की बात कही है। लेकिन, दूसरा छात्र कौन है यह रहस्य अब तक कायम है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने सत्र 2015-17 में इंटर में नामांकन तो कराया था, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हो सका था। यह भी कहा जा रहा है कि उसका हॉस्टल से कनेक्शन नहीं है। लेकिन, दूसरे छात्र की संलिप्तता पर लगातार छात्र और शिक्षक इनकार कर रहे हैं।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *