खजौली|स्थानीय थानाक्षेत्र के बेताकाकरघाटी पंचायत के कजियाही गांव में एक पुराने विवाद को लेकर आपसी में दो व्यक्ति में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं। जहां घायलों को परिजन के सहयोग से इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी पर लाया गया। जहां डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार कजियाही गांव मो. मुर्तजा और मो.रहमान के बीच मुर्गी को लेकर एक पूर्व से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर ग्रामीण स्तर पर पूर्व में पंचायते भी हुई थी। इसी बात को लेकर मोहम्द रहमान ने मो. महफूज, मो.महमूद, आजीमा खातून, मो.सदार, मो.सहित अन्य लोगों ने मिलकर मोहम्द मुर्तजा और मोहम्द हुसैन के ऊपर तलवार, खंती से हमला करके घायल कर दिया। वहीं दोनों को घायल अवस्था में परिजन के सहयोग से इलाज के लिये पीएचसी खजौली लाया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिकी इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिऐ सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


