बेनीपट्टी:बेनीपट्टी-पुपरीएसएच 52 के रानीपुर स्थित पुराना पुल के समीप शनिवार की शाम बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रानीपुर गांव के मो. गुफरान था। बताया जाता है कि वह गांव से बसैठ की ओर साइकिल से जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से रही एक बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने मामले की जांच के लिए एसआई रविंद्र प्रसाद को घटनास्थल पर भेजा। एसएचओ साह ने बताया कि मामले में उसके परिजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को पुलिस कब्जे में नहीं ले पाई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


