छात्र योजनाओं के 1.5 लाख के गबन में एचएम पर एफआईआर

    मधेपुर(मधुबनी):अनुमंडललोक शिकायत निवारण पदाधिकारी झंझारपुर द्वारा पारित आदेश के बाद बीईओ मधेपुर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुपौली के प्रभारी एचएम संजय कुमार मिश्र पर मधेपुर थाने में 1.5 लाख रुपए गबन कर लेने का एफआईआर दर्ज कराई है। प्रभारी एचएम संजय कुमार मिश्र द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति की खाते से अवैध तरीके से एक लाख पचास हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी एचएम द्वारा वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रभार नहीं सौंप कर वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण राम प्रकाश झा द्वारा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी झंझारपुर के पास यह मामला दर्ज कराया गया था। मधेपुर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *