अंधराठाढ़ी|नवटोली गांवके पास चर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया था, जिसकी शिनाख्त पुलिस प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। शव का शिनाख्त करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वह समस्तीपुर जिले के ताजपुर रोड में स्टेशनरी की दुकान चलाता था, 31 अगस्त को वे अपने ऑल्टो कार से कहीं निकला था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन उनकी गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज कराया था। शव के बारे में जानकारी मिलते ही रुद्रपुर थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर रविवार को सदर अस्पताल मधुबनी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के मुताविक लाश से दुर्गंध रही थी। इससे स्पष्ट होता है कि हत्या के कई दिनों तक लाश को दूसरे जगह छिपाया गया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


