हरलाखी में बॉर्डर पर 240 बोतल शराब के साथ धराया

    हरलाखी:48वीं बटालियन जयनगर के अंतर्गत अखहरघाट एसएसबी कैंप के जवानों ने बॉर्डर पर 240 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर साहरघाट थाना क्षेत्र के मिनती बेंगरा गांव निवासी स्व. बिहारी यादव के 24 वर्षीय पुत्र आशु यादव है। जो नेपाल से चोरी छिपे शराब लाकर भारतीय क्षेत्र में रात्रि के समय रहा था। जहां रात्रि गस्ती के दौरान एसएसबी ने शराब के साथ आशु यादव को गिरफ्तार कर लिया।



    गंगौर कंपनी इंचार्ज सह इंस्पेक्टर आरसी मल्होत्रा ने बताया एएसआई नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में जवानों ने यह कार्रवाई की है। तस्करों की संख्या करीब तीन से चार थी। जवानों को पीछा करते देख अन्य तस्कर भागने में सफल रहा। जब्त शराब तस्कर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए साहरघाट थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *