6 फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे तक झेलनी होगी बिजली की किल्लत|

मुजफ्फरपुर | शुक्रवार को शहर के 6 फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को दो से तीन घंटे तक बिजली की किल्लत झेलनी होगी। एस्सेल के पीआरओ राजेश चौधरी ने बताया कि 11 केवी बेला फीडर दोपहर 12 से 3 बजे तक , 11 केवी तुर्की फीडर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक , 11 केवी टाउन वन फीडर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी टाउन टू फीडर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी टाउन थ्री फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, 11 केवी रामदयालु फीडर में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।




admin