21 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची जननायक एक्सप्रेस, कई और ट्रेनें लेट

मुजफ्फरपुर|ट्रेनाें के निर्धारित समय से लेट चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जननायक एक्स. 21 घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। करीब 32 घंटे में सफर तय करने वाली यह ट्रेन मंगलवार को करीब 53 घंटे में सफर तय कर जंक्शन पहुंची। अवध-असम एक्स. 16 घंटे से अधिक देरी से जंक्शन पहुंची। साथ ही, न्यूजलपाईगुड़ी से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट 9, आम्रपाली 5, मिथिला 3, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट 3, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्स. 2 घंटे और नई दिल्ली से बरौनी जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट 2 घंटे लेट थी




admin