जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में चुनाव आयोग और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जमुई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पिछले कई सालों से सवाल उठ रहे हैं। कोई एक व्यक्ति चुनाव आयोग को नहीं घेर रहा है, विभिन्न दल और कई लोग इलेक्शन कमीशन के काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।
SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- 10 साल से भाजपा का साथ दे रहा है चुनाव आयोग

