ग्वालियर. बॉक्सिंग रिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला खेल परिसर, ग्वालियर के खिलाड़ियों ने जीवाजी विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सभी नौ खिलाड़ियों का चयन आगामी अंतर-विश्वविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिला खेल परिसर के खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में तकनीक, आक्रामकता और बेहतर रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। नौ स्वर्ण पदकों के साथ टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इस सफलता से खिलाड़ियों को अब उच्च स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।ग्वालियर. बॉक्सिंग रिंग में दमदार प्रदर्शन करते हुए जिला खेल परिसर, ग्वालियर के खिलाड़ियों ने जीवाजी विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सभी नौ खिलाड़ियों का चयन आगामी अंतर-विश्वविद्यालयीन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिला खेल परिसर के खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में तकनीक, आक्रामकता और बेहतर रणनीति के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। नौ स्वर्ण पदकों के साथ टीम ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। इस सफलता से खिलाड़ियों को अब उच्च स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।
रिंग में ग्वालियर के मुक्केबाजों का पंच, नौ स्वर्ण जीत अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में बनाई जगह

