बिश्रामपुर। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर की छात्रा चंचल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर (National baseball under-17) पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल सूरजपुर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। कक्षा दसवीं की छात्रा चंचल सिंह ने सत्र 2024-25 में राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम फाइनल तक पहुंची और सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने चंचल सिंह को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की।बिश्रामपुर। प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर की छात्रा चंचल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर (National baseball under-17) पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल सूरजपुर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। कक्षा दसवीं की छात्रा चंचल सिंह ने सत्र 2024-25 में राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 17 बालिका बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम फाइनल तक पहुंची और सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने चंचल सिंह को 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


