फोटो दिखाकर तय हुई शादी में बड़ा खेल! असली दूल्हे की जगह दूसरे युवक को देख भड़का कन्या पक्ष

बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हा बदलने का मामला सामने आया है। मंडप पर तय लड़के की जगह दूसरे दूल्हे को देखकर कन्या पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कन्या पक्ष ने वर पक्ष के साथ आई दो महिलाओं समेत पांच बारातियों को पकड़ लिया। हंगामा कर रही महिलाओं का आरोप था कि शादी तय कराने के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये और अन्य सामान लिए गए थे। उनका कहना था कि जब तक पूरी रकम और सामान वापस नहीं किया जाएगा, तब तक किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *